रतनुपुर गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रतनुपुर गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सूर्यगढ़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देश भर में स्वच्छता ही सेवा पखवारा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस कड़ी में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को मोहम्मदपुर पंचायत के रतनुपुर गांव में पानी टंकी के समीप बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली. ग्रामीणों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया तथा स्वच्छता कर्मियों द्वारा सफाई का कार्य किया गया. एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यहां पौधरोपण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >