संस्कृत संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण के साथ अशोक धाम महोत्सव संपन्न

‘लखीसराय में पर्यटन की संभावनाएं’ विषय पर निबंध लेखन

अंतिम दिन निबंध लेखन व श्लोक वाचन की हुई प्रतियोगिता लखीसराय. नगर परिषद वार्ड नंबर एक स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के 49वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अशोक धाम महोत्सव का समापन लघु संस्कृत संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन ‘लखीसराय में पर्यटन की संभावनाएं’ विषय पर निबंध लेखन एवं श्लोक वाचन प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ एवं नौ से बारह के दो-दो समूहों में संपन्न हुई. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित दोनों प्रतियोगिता में निबंध लेखन में निर्णायक की भूमिका प्रधानाध्यापक मुनींद्र झा, घनश्याम कुमार एवं रश्मि प्रभा ने निभायी. वहीं श्लोक वाचन प्रतियोगिता में निर्णायक भागीरथ झा, सदानंद प्रसाद एवं कुमारी अंतिमा शुक्ला रहे. कक्षा छह से आठ की निबंध प्रतियोगिता में उमवि किशनपुर सूर्यगढ़ा की खुशी कुमारी ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिरदनबीघा बड़हिया की पूजा राज ने द्वितीय तथा प्रज्ञा विद्या विहार लखीसराय के आकाश अगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा नौ से बारह के समूह में श्री महादेव शुभकरण त्रिवेणी वेद संस्थान अशोक धाम लखीसराय के अमलेंदु कुमार ने प्रथम, इसी संस्थान के देवराज ने द्वितीय तथा श्री गोविंद उच्च विद्यालय मानो रामपुर की सौम्या राज एवं वेद संस्थान अशोक धाम लखीसराय के आर्यन कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. श्लोक वाचन प्रतियोगिता के कक्षा छह से आठ के समूह में मध्य विद्यालय वलीपुर पिपरिया की दिव्या कुमारी ने प्रथम, डीएवी स्कूल लखीसराय के आयुष कुमार ने द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिरदनबीघा बड़हिया की पूजा राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. श्लोक वाचन के कक्षा नौ से बारह के ग्रुप में डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय के ओमजी श्रेष्ठ ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरमा के प्रिंस कुमार ने द्वितीय तथा जनता उच्च विद्यालय अलीनगर के केशव कुमार एवं डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय के हिमांशु कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके बाद आयोजित लघु संस्कृत संगोष्ठी में उपस्थित संस्कृत शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के अंत महोत्सव में आयोजित चारों प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन एवं अशोक धाम मंदिर कमेटी के सदस्य मनोरंजन कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत व अंत राष्ट्र गान जन गण मन के साथ हुई. इस अवसर पर कमलनयन पांडेय, इंद्रजीत शांडिल्य, निरुपा कुमारी पांडेय, अभिमन्यु त्रिपाठी, विजयलक्ष्मी शुक्ल, कमलेश कुमार, मनोज मोची, भास्कर कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >