सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Lakhisarai News : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में मंगलवार की अपराह्न जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप के अलावे प्रखंड नोडल पदाधिकारी सह स्टेट ट्रेनर गौरव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंवर विशाल सिंह आदि मौजूद थे. प्रखंड नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य होना है. यह दो मई से शुरू होगा. इसके लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं एचएलभी का 10 पेज का सेट उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां कुल 532 गणना कर्मियों में 74 पर्यवेक्षक हैं. बीडीओ ने कहा कि जनगणना 2027 (प्रथम चरण: आवास सूचीकरण) देश का सबसे बड़ा डिजिटल अभियान है, जो राष्ट्र निर्माण में सटीक डेटा के माध्यम से मदद करता है. अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, मोबाइल ऐप/पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करें. जो सुरक्षित और गोपनीय है. सही जानकारी देकर देश के विकास में योगदान दें, क्योंकि ‘हमारी जनगणना, हमारा भविष्य’ है.
Lakhisarai News : जनगणना को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

Lakhisarai News : जनगणना को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र
Copied link
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में मंगलवार की अपराह्न जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया.