लोगों को सत्य के रास्ते पर चलने की अपील

लोगों को सत्य के रास्ते पर चलने की अपील

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर चार में इंग्लिश मुहल्ले के मुस्लिम कम्यूनिटी हॉल में सोमवार की देर रात सरकार शेरा हाजी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. मदरसा सफीकिया तारीकिया के सौजन्य से आयोजित कांफ्रेंस में दूर दराज के अकीदतमंद शामिल हुए. कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश जिला हरदोई कसबा संडीला से आये हुए पिरे तरिकत सैयद सर्फ उल हक उर्फ सोनू बाबू ने अपने तकरीर में लोगों को सत्य के रास्ते पर चलने की अपील की. उन्होंने देश में अमन शांति भाईचारे की दुआ मांगी. हरदोई से आये पिरे तरीकत सैयद डॉ कासिब बाबू सैयद मोहम्मद दानिश बाबू ने नातिया कलाम पढ़ा. जोका शरीफ जिला साहेबगंज झारखंड के मौलाना रमजान हैदर फिरदौस ने अपने तकरीर में इल्म हासिल करने पर जोर दिया. कांफ्रेंस में चार बच्चों का दस्तार बंदी भी दिया गया. कांफ्रेंस में मुकम्मल हाफिज, मो नौशाद, मो समीर, मो शमस तबरेज गोड्डा एवं मो अरमान भी शामिल थे. कांफ्रेंस का संचालक हाफिज लतीफ ने की. मदरसे के मोहतमिम हाफिज जियाउद्दीन ने बाहर से आये मेहमानों के खिदमत करने का काम किया. कांफ्रेंस के व्यवस्थापक की भूमिका पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद फैयाज ने निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >