सीएचसी में एएनसी जांच शिविर, 85 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी गयी

सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला सर्जन चिकित्सक डॉ सीमा भारती एवं चिकित्सक डॉ राहत जहां द्वारा 85 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. जांच के दौरान महिलाओं को पोषणयुक्त आहार लेने, नियमित जांच कराने तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गयी. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच उपरांत गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी की गोलियां एवं ओआरएस का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाई के दिवाकर ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव होती है, जिससे मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं. फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी गयी. एएनएम प्रियंका कुमारी सरस्वती कुमारी, सरिता कुमारी-वन, ब्यूटी कुमारी, सरिता कुमारी -टू आदि ने जांच कार्य में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >