लखीसराय. एक नाबालिग लड़की को सलौनाचक किशनपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा टाउन थाना में आवेदन दिया गया है. लड़की नवम वर्ग की छात्रा बतायी जा रही है. लड़की के पिता के द्वारा अपनी नाबालिग बच्ची के यौन शोषण एवं देह व्यापार के उद्देश्य से बहला फुसलाकर भगा ले जाने को लेकर महिला थाना में आवेदन दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि उनकी बच्ची को सलौनाचक किशनपुर निवासी रामवृक्ष पासवान का पुत्र घोलटन पासवान उर्फ गोलू अपने कुछ अज्ञात दोस्तों और अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग से बहला फुसलाकर ले भागा है. उन्होंने आवेदन में कहा कि काफी खोजबीन एवं उसके परिवार के सदस्यों से बच्ची को वापस कर देने की विनती किया तो उसके परिवार वालों ने स्पष्ट कहा कि तुम्हारी बेटी को घोलटन गलत इरादे से लेकर भागा है. वह उसे बेच देगा. साथ ही धमकी दिया कि अगर कहीं केस मुकदमा, लिखा पढ़ी किया तो तुमको और तुम्हारे परिवार को एससी/एसटी उत्पीड़न का मुकदमा कर जेल भेजकर बर्बाद कर दूंगा. वहीं इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
