बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप

एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को मोहल्ले के ही पिता-पुत्र पर बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने को स्थानीय कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है.

लखीसराय. शहर के कवैया थाना के वार्ड नंबर 17 संसार पोखर मोहल्ला के एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को मोहल्ले के ही पिता-पुत्र पर बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने को स्थानीय कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के साथ ही पुलिस हरकत में आकर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर 164 का बयान कराया है. जबकि अभियुक्त पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम संसार पोखर निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने अपने ही मुहल्ले के राजेश मंडल एवं उसके पुत्र छोटू कुमार पर आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. राजेश मंडल पर अपराधी तत्व के लोग बताया गया है. लड़की के पिता के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है. जिसके बाद उसका न्यायालय में 164 का बयान कराया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >