सीओ के हड़लाल पर जाने के बाद बीडीओ संभालेंगे अंचल की कमान

सीओ के हड़लाल पर जाने के बाद बीडीओ संभालेंगे अंचल की कमान

लखीसराय. राज्यभर के सीओ के हड़ताल पर जाने के बाद सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दोटूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ”नो वर्क, नो पे” के सिद्धांत पर काम होगा. यानी हड़ताल की अवधि का वेतन काटा जाएगा. आम जनता को अंचल कार्यों में परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिले के सभी बीडीओ व डीसीएलआर को अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश जारी किया है.

सदर प्रखंड की कमान अब बीडीओ पल्लवी सागर के पास

सीओ व राजस्व अधिकारियों (आरओ) के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने के बाद सदर प्रखंड की बीडीओ पल्लवी सागर को सदर अंचल के सीओ का प्रभार सौंपा गया है. एडीएम नीरज कुमार ने जानकारी दी कि गुरुवार से अंचल कार्यालयों का कामकाज सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी बीडीओ को जिम्मेदारी दे दी गई है. प्रशासन का प्रयास है कि जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र और दाखिल-खारिज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जनता को भटकना न पड़े.

वापस लिए जाएंगे वाहन व डोंगल, वेतन में होगी कटौती

हड़ताल पर गए अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन अब दंडात्मक कार्रवाई के मूड में है. निर्णय लिया गया है कि हड़ताली सीओ से सरकारी वाहन व डिजिटल हस्ताक्षर के लिए उपयोग होने वाले ”सी-डोंगल” वापस लिए जाएंगे. एडीएम ने स्पष्ट किया कि सीओ व आरओ जितने दिन काम से अलग रहेंगे, उनके उतने दिनों के वेतन की कटौती करने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने जारी किया विशेष आदेश

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को अंचल के कार्यों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा है. सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड के अंचल कार्यालय में बैठकर फाइलों का निष्पादन सुनिश्चित करें. सरकार की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब देखना यह होगा कि हड़ताली अधिकारियों का अगला कदम क्या होता है.

—————————-

हलसी बीडीओ ने संभाला अंचल का प्रभार

हलसी. बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर अंचल अधिकारियों (सीओ) और राजस्व अधिकारियों (आरओ) के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद अंचलों में कामकाज ठप हो गया है. राजस्व कार्यों में आम लोगों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सख्त रुख अपनाया है. डीएम के आदेश पर मंगलवार को हलसी प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद ने अंचल अधिकारी का प्रभार ग्रहण कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >