केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो अप्रैल से मिलेंगे आवेदन फॉर्म

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो अप्रैल से मिलेंगे आवेदन फॉर्म

कक्षा दो से नौ तक ऑफलाइन माध्यम से होगा नामांकन, 13 अप्रैल को जारी होगी चयनित विद्यार्थियों की सूची

लखीसराय. स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा दो से नौ तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन माध्यम से संपन्न की जायेगी. जिला जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर आठ अप्रैल 2026 तक चलेगी. इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराने हेतु निर्धारित अवधि में विद्यालय परिसर में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकते हैं. इस दौरान अभिभावकों को नामांकन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराये जायेंगे.

विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि कक्षा दो, तीन, चार, पांच, छह व नौ में सीमित सीटें उपलब्ध हैं. अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जायेगा. नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात आवश्यक जांच व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके उपरांत चयनित विद्यार्थियों की सूची दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में प्रकाशित की जायेगी. चयन सूची जारी होने के बाद अभिभावकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामांकन की अगली प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी.

विद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नामांकन फॉर्म निशुल्क है. नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जायेगी. अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सह-जिलाधिकारी द्वारा अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया में भाग लें. आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >