बाल श्रम के विरुद्ध प्रशासन सख्त, जागरूकता अभियान चलाकर दी सख्त चेतावनी

बाल श्रम के विरुद्ध प्रशासन सख्त, जागरूकता अभियान चलाकर दी सख्त चेतावनी

श्रम अधीक्षक ने कहा- बाल श्रम कानूनन अपराध, संलिप्त पाए जाने पर होगी जेल

लखीसराय. बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने व समाज से बाल श्रम जैसी कुरीति को मिटाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. लखीसराय में श्रम विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि बाल श्रम न केवल बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी बड़ी बाधा उत्पन्न करता है.

जागरूकता ही बचाव: अभिभावकों और नियोक्ताओं से अपील

श्रम अधीक्षक ने अभियान के दौरान बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, अभिभावकों व खास तौर पर नियोक्ताओं (दुकानदारों व मालिकों) को जागरूक करना है. प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी बच्चा श्रम में संलिप्त न हो व हर बच्चे को शिक्षा का पूरा अवसर मिल सके. अभियान के माध्यम से यह साफ कर दिया गया है कि बाल श्रम कानूनन अपराध है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.

गुप्त सूचना देने की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें. सूचना मिलते ही विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण व जागरूकता अभियान जारी रहेंगे, ताकि बचपन को मजदूरी की बेड़ियों से आजाद कराया जा सके. इस विशेष अभियान के अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (लखीसराय सदर) रंजीत कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राम जीवन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कार्यालय कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में समाज से बाल श्रम को जड़ से मिटाने का संकल्प दोहराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >