69वीं नेशनल स्कूल गेम्स के लिए आदित्य अरुणाचल प्रदेश रवाना

जिले के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्य शिवम 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम के साथ अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के लिए रवाना हुए

लखीसराय. जिले के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्य शिवम 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम के साथ अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के लिए रवाना हो गये हैं. यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. ड्रीम्स ऑफ माइंड ताइक्वांडो अकादमी के कोच बादल गुप्ता ने बताया कि आदित्य पिछले 7 वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण ले रहे हैं और अपनी लगन तथा अनुशासन से हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आये हैं. हाल ही में शेखपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आदित्य ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपनी क्षमता का प्रमाण दिया, बल्कि नेशनल स्तर पर चयन के लिए भी योग्यता सिद्ध की. आदित्य शिवम अंडर-17 आयु वर्ग एवं अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. कोच बादल गुप्ता ने विश्वास व्यक्त की कि आदित्य अपनी बेहतरीन तैयारी और दृढ़ संकल्प के बल पर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >