11 वर्षों से फरार अभियुक्त बरौनी से गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी थाना अंतर्गत हरपुर वार्ड नंबर 12 से बाइक चोरी की एक मामले में इसी मुहल्ला के रहने वाले राम पुकार महतो के पुत्र बंटी कुमार को गिरफ्तार किया है

सूर्यगढ़ा स्थानीय पुलिस ने बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी थाना अंतर्गत हरपुर वार्ड नंबर 12 से बाइक चोरी की एक मामले में इसी मुहल्ला के रहने वाले राम पुकार महतो के पुत्र बंटी कुमार को गिरफ्तार किया है. एसआई मो आलम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी. 11 वर्षों से पुलिस को अभियुक्त की तलाश थी. वर्ष 2015 में सूर्यगढ़ा बाजार में शिव मार्केट से एक बाइक की चोरी हुई थी. सूर्यगढ़ा नगर परिषद के मौला नगर निवासी मो शाहजहां ने मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 184/15 के तहत अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस अनुसंधान बाइक चोरी मामले में नौ व्यक्ति की संलिप्तता सामने आयी थी. जिसमें छह व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. जबकि दो व्यक्ति द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया. बंटी कुमार मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त है. जो पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >