2013 से फरार नक्सली सिकंदर कोड़ा गिरफ्तार

छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया.

एसएसबी व जिला पुलिस के द्वारा बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के बांकुरा से किया गिरफ्तार 2013 में कुंदर हॉल्ट पर धनबाद-पटना इंटरसिटी पर नक्सली हमले में शामिल रहने का है आरोप लखीसराय. क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना के आलोक में एसपी अजय कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में चानन एवं बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें एसएसबी के बन्नूबगीचा सहायक कमांडेंट एसआर कृष्णनन के नेतृत्व में एसएसबी जवान सहित चानन थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद, बन्नूबगीचा थानाध्यक्ष आशीष कुमार व पुलिस के जवान शामिल रहे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2013 में कुंदर हॉल्ट पर धनबाद-पटना इंटरसिटी हमले में शामिल रहे फरार नक्सली सिकंदर यादव उर्फ सिकंदर कोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस बल द्वारा चानन व बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के न्यू बरमसिया, न्यू बांकुरा, बांकुरा, सिमरातरी, तेतरिया आदि क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान बांकुरा क्षेत्र में जब पहुंची तो वहां संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की गतिविधि नजर आयी जो पुलिस पार्टी को देखते हुए भागने लगा. जिसे छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद पूछताछ करने पर उसकी पहचान बांकुरा निवासी नारायण कोड़ा का पुत्र सिकंदर यादव उर्फ सिकंदर कोड़ा के रूप में की गयी, जो वर्ष 2013 से ही नक्सल कांडों को लेकर फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सिकंदर कोड़ा आत्मसमर्पित नक्सली अर्जुन कोड़ा तथा फरार हार्डकोर ईनामी नक्सली प्रवेश दा एवं अरविंद यादव के दस्ते में शामिल रहकर घटना को अंजाम देने, नक्सलियों का आधारभूत व खाने पीने की सामग्रियों को जुटाने और पहुंचाने का काम करने के साथ साथ पुलिस व सुरक्षा बलों के मूवमेंट की खबर नक्सलियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाया करता था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सिकंदर कोड़ा लगभग दो तीन वर्षों तक नक्सल दस्ते में रहने के बाद पुलिस से बचने के लिए बाहर चला गया था तथा पुन: आकर अपने क्षेत्र में नक्सली संगठन को मजबूत करने के प्रयास में लगा था. एसपी ने बताया कि सिकंदर पर अब तक दो नक्सल कांड दर्ज होने की जानकारी मिली है. जिसमें चानन थाना कांड संख्या 33/13 के तहत 13 जून 2013 में धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन पर कुंदर हॉल्ट के पास प्रेशर पाइप काटकर ट्रेन को रोककर ट्रेन पर फायरिंग एवं बमबारी द्वारा हमला कर उक्त ट्रेन के रेल मार्गरक्षी दल के आरपीएसएफ के जवान सुकांत देवनाथ की गोली मारकर हत्या कर उसका हथियार लूटने के साथ एक अवर निरीक्षक कुमार अमित की भी गोली मारकर हत्या कर दिया गया था. इस घटना में उग्रवादियों द्वारा तीन हथियार जिसमें एक एके-47 तथा दो इंसास सहित 230 चक्र गोली लूटने के साथ एक रेलवे गार्ड एवं पांच यात्रियों को भी उग्रवादियों को जख्मी कर दिये जाने का आरोप दर्ज है. वहीं दूसरा मामला चानन थाना कांड संख्या 34/13 के तहत 14 जून 2013 को कुंदर हॉल्ट के पास धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन को रोककर उग्रवादियों द्वारा की जा रही गोलीबारी की सूचना पर सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए जाते समय गोपालपुर टोला हनुमानगढ़ी से करीब डेढ़ सौ गज दक्षिण मुख्य मार्ग पर पुलिस बल को जान मारने और हथियार लूटने के उद्देश्य से विस्फोट करने का आरोप दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >