सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पलटने से युवक हुआ जख्मी

सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पलटने से युवक हुआ जख्मी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघौल तेतरिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

सूर्यगढ़ा. सरस्वती पूजा विसर्जन में शामिल होने के क्रम में सूर्यगढ़ा प्रखंड के सिमरातरी कोड़ासी गांव निवासी नवयुवक सह प्रकाश कोड़ा के 35 वर्षीय पुत्र रुपन कोड़ा डीजे पलट जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिंघौल तेतरिया, सूर्यगढ़ा के समीप घटी. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिंघौल तेतरिया पहुंचाया. जहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी स्वेता प्रीतम ने प्राथमिक उपचार किया. युवक के चेहरे पर गहरा जख्म होने के कारण स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >