अप में भागलपुर दानापुर इंटरसिटी के आगे आकर युवक ने की आत्महत्या
लखीसराय. पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आयी. प्लेटफॉर्म संख्या 04 से गुजर रही 13401अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नीचे आकर एक अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 08:20 बजे 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी किऊल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 04 से गुजरी. ट्रेन के गुजरने के तुरंत बाद इंक्वायरी काउंटर के पास प्लेटफॉर्म नंबर चार के पटरी पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव दो हिस्सों में कटा हुआ पाया गया. सूचना पर रेलवे अधिकारी व जीआरपी मौके पर पहुंचे. उसने अपने शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का ट्राउजर पहन रखा था. शव की तलाशी लेने पर कोई यात्रा टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि मृतक ने चलती ट्रेन के आगे जान-बूझकर छलांग लगायी. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. वहीं घटना की सूचना पर स्टेशन मास्टर किऊल द्वारा मेमो जारी किया गया. जीआरपी किऊल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. सुबह 09:40 बजे शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए ले जाया गया. जीआरपी किऊल मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है. आसपास के थानों व स्टेशनों को भी सूचना भेज दी गयी है.नथनपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन घायलबड़हिया. प्रखंड के टाल क्षेत्र जाने वाली ग्रामीण सड़क पर नथनपुर मोड़ के समीप शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी. हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में नथनपुर निवासी 24 वर्षीय मधु कुमारी, पति शंभु प्रसाद, 28 वर्षीय लूसी देवी, पति मंटू तांती तथा बाइक चालक दीपक कुमार, पिता अनिल तांती शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग बड़हिया बाजार से अपने घर नथनपुर लौट रहे थे. इसी दौरान नथनपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.———————————————————————————–
