एक महिला तस्कर व 12 पियक्कड़ गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से शराब के साथ एक महिला तस्कर व 12 पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से शराब के साथ एक महिला तस्कर व 12 पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बस्ती निवासी सनोज बिंद की पत्नी रासो देवी को छह सौ ग्राम देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला से रामवरण मांझी के पुत्र गणपति मांझी, ननकेश्वर मांझी के पुत्र बिहारी कुमार, राजकुमार महतो के पुत्र राजेश महतो व बनारसी नोनिया के पुत्र सुरेश सोनिया, बसुआचक से इजराइल मियां के पुत्र मो करीम, मो कुजरत के पुत्र मो मिठ्ठू मंसूरी, मो शब्बीर मंसूरी के पुत्र मो सन्नू मंसूरी, बड़हिया से वीरेंद्र सिंह के पुत्र दीपक कुमार व लोहिया चौक के पास से सत्यनारायण झा के पुत्र विवेक कुमार, सिरलाल महतो के फत्र मुकेश कुमार, ओमप्रकाश रजक के पुत्र राजीव कुमार तथा जोगी मांझी के पुत्र राजू मांझी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >