माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

स्नान व दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखने वाली माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बड़हिया कॉलेज गंगा घाट सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

-श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर किया दान-पुण्य

बड़हिया

स्नान व दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखने वाली माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बड़हिया कॉलेज गंगा घाट सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगायी और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया. सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था. ढोल-बाजे के साथ निजी वाहनों एवं पैदल गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, गंगा मइया के भजन और गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं. पूरे दिन श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जरूरतमंदों, संतों और भिक्षुओं को भोजन कराकर एवं दान देकर पुण्य अर्जित किया. गंगा घाट पर बैठे संत-महात्माओं की सेवा को भी श्रद्धालुओं ने विशेष महत्व दिया. गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने बड़हिया की विख्यात मां बाला त्रिपुरसुंदरी जगदंबा मंदिर तथा भक्त श्रद्धर सेवाश्रम में स्थित त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालु अपने साथ लाये गये पात्रों में पवित्र गंगाजल भरकर अपने-अपने घरों को प्रस्थान करते नजर आये. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के चलते गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >