खाटू श्याम भजन को लेकर निकाली शोभायात्रा

खाटू श्याम भजन को लेकर निकाली शोभायात्रा

सूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार स्थित विद्युत कार्यालय गली से रानी सती दादी विवाह उत्सव एवं खाटू श्याम भजन कार्यक्रम को लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. ढोल-बाजे के साथ में निकाली गयी शोभायात्रा में दर्जनों की संख्या में मारवाड़ी समाज से जुड़ी महिला-पुरुष हाथों में पताका थामे शामिल हुईं. शोभायात्रा आयोजन स्थल से निकलकर सूर्यगढ़ा बाजार शहीद स्मृति चौक से होकर होते शिव दुर्गा महावीर मंदिर पहुंची. यहां से सूर्यगढ़ा बाजार होते आयोजन स्थल तक वापस लौटी. जिसमें जय दादी जी के जयकारे लगा रहे थे. वे श्रद्धा से झूमते नजर आये. मौके पर उपस्थित चेंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सदस्य अंकित केडिया, वाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष विष्णु लुहारुका, निर्भय अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि ने बताया कि रविवार से रानी सती दादी का विवाह उत्सव एवं खाटू श्याम भजन का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहा है. यहां रानी सती दादी के विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रूप से संपन्न होंगी. मारवाड़ी समाज के लोगों ने कहा कि रानी सती दादी का विवाह उत्सव दादी भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है. यह न केवल हमारी धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और आपसी एकता का प्रतीक है. अंतिम दिवस 24 अप्रैल खाटू श्याम बाबा का भजन कार्यक्रम आयोजित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >