आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषण मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषण मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

सही पोषण-देश रोशन जैसे नारों से आमजन को पोषण के प्रति किया जागरूक

लखीसराय. जिले में नौ से 23 अप्रैल 2026 तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती माताओं, धात्री माताओं व बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं द्वारा बच्चों को पूरक आहार खिलाने का प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपस्थित माताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, दाल, हरी सब्जियां व फल के उपयोग से पौष्टिक भोजन तैयार करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.

प्रदर्शनी व जागरूकता रैली का आयोजन

केंद्रों पर पोषण से संबंधित प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिसमें विभिन्न खाद्य सामग्रियों को आकर्षक ढंग से सजाकर संतुलित आहार के महत्व को समझाया गया. इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गयी. रैली में प्रतिभागियों ने सही पोषण-देश रोशन जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ आमजन को पोषण के प्रति जागरूक किया.

पोषण के पांच सूत्रों पर की गयी चर्चा

कार्यक्रम में पोषण के पांच सूत्र क्रमशछ स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण व उचित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने मिलकर कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. पोषण संबंधी आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आश्वासन दिया. जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >