संत रविदास जयंती महोत्सव पर शहर में निकली गयी भव्य शोभायात्रा

संत रविदास जयंती महोत्सव पर शहर में निकली गयी भव्य शोभायात्रा

लखीसराय. शहर के नया बाजार नगर भवन में रविवार को संत रविदास महा समाज संघ के बैनर तले संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसके पूर्व केआरके मैदान से भव्य शोभायात्रा शहर में भ्रमण को लेकर निकाली गयी. संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर निकाली गयी. गाजा बाजा, झंडा, बैनर के साथ शोभायात्रा केआरके मैदान से निकलकर पुरानी बाजार चितरंजन रोड थाना चौक आदि का भ्रमण किया. जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष समाज के शामिल हुए. वहीं मौके पर नगर भवन में महा समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पहुंचे डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि रविदास जी जयंती के अवसर पर समाज की एकजुटता अच्छी बात है, परंतु यह यही तक सीमित नहीं रहना चाहिए. समाज के लिए विकास कार्यों में भी यह एकता परिलक्षित होना चाहिए, तभी समाज क्षेत्र और देश का विकास संभव है. इन्होंने आंबेडकर के कथन शिक्षित बनो, समाज को एकत्रित करो और संघर्ष करो का संदेश दोहराते हुए कहा कि आज जरूरत है पर्यावरण को बचाने, बच्चियों, महिलाओं के विकास को लेकर कार्य करने का. ऐसे में समाज को यह प्रण लेना चाहिए कि बच्चियों की शादी ग्रेजुएट के बाद ही करें. इन्होंने समाज के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि संत साहब के कथन मन चंगा तो कठौती में गंगा के गूढ़ संदेश को जीवन में अपनाने की जरूरत है. जबकि शिक्षा के साथ-साथ किसी एक हुनर के सीखने को लेकर प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता तारिणी दास, शिक्षा विभाग के डीपीओ संजय कुमार संयोजक कालीचरण दास, जिलाध्यक्ष रामबालक दास, नंदन रविदास, प्रमोद दास, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक दास, पवन दास, मुन्ना कुमार दास, अरुण दास, मुकेश कुमार दास, परमेश्वर दास, जागेश्वर दास, अजय कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >