सूर्यगढ़ा बाजार में दूसरे दिन अतिक्रमण हटाने का चला अभियान

नगर प्रशासन ने शनिवार को सूर्यगढ़ा बाजार एनएच 80 सहित फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रखा

सरकारी जमीन को 24 घंटे के अंदर खाली करने का दिया निर्देश

सूर्यगढ़ा

नगर प्रशासन ने शनिवार को सूर्यगढ़ा बाजार एनएच 80 सहित फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रखा. इसके लिए लखीसराय नगर परिषद के कनीय अभियंता मोहम्मद सैयद हसन को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया है. इस अभियान के लिए पुलिस केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था.

एनएच 80 के पश्चिम साइड फुटपाथ का हटाया अतिक्रमण

शनिवार को सूर्यगढ़ा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का दूसरा दिन था. इस अभियान में मुख्य बाजार में एनएच 80 के पश्चिम साइड फुटपाथ का अतिक्रमण हटाया गया. थाना चौक सूर्यगढ़ा से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई. दंडाधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क के साथ नाला को चार फीट अंदर तक के सरकारी जमीन को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण मुक्त किये जाने का निर्देश दिया. अगर ऐसा नहीं हुआ तो यहां बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जायेगा और आठ सौ रुपये प्रति घंटा की दर से जेसीबी का चार्ज वसूल किया जायेगा. अब बड़ा सवाल यह है कि सूर्यगढ़ा में अस्पताल चौक से पब्लिक हाई स्कूल तक मुख्य सड़क के दोनों ओर नाला के बाद सरकारी जमीन का कई जगह तो स्थायी अतिक्रमण है. ऐसे में प्रशासन की बड़ी चुनौती इन अतिक्रमण को हटाना होगा. यहां जेसीबी चला तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है.

फुटपाथ की दुकानदारों ने जताया विरोध

मुख्य सड़क व फुटपाथ पर सब्जी सहित अन्य दुकानें सजाकर अपने परिवार की रोजी-रोटी चलने वाले छोटे दुकानदारों ने इस अभियान का विरोध किया. उनका कहना था कि बगैर कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जा रहा है. उनके समक्ष रोजी रोजगार का संकट गहरा गया है. पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा के रहने वाले दुकानदार सखी चंद साव, शेखर पोद्दार, राजीव पोद्दार, रोहित कुमार आदि ने सूर्यगढ़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित के समक्ष जबरदस्त विरोध दर्ज किया. फुटपाथ की दुकानदार सखीचंद साव ने रोते हुए बताया कि अगर उन्हें दुकान लगाने से रोक दिया गया तो उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेगा. वाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष विष्णु लुहारुका ने बताया कि प्रशासन को पहले इन फुटपाथी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. अनायास उन्हें हटा देने पर ये अपनी दुकान कहां लगायेंगे.

मुख्य सड़क से वाहन पड़ाव को नहीं हटने से कारोबारी में असंतोष

स्थानीय फुटपाथी कारोबारी का कहना है कि सूर्यगढ़ा बाजार में मुख्य सड़क पर जाम की समस्या की बात का फुटपाथ का अतिक्रमण हटाया जा रहा है. जबकि मुख्य सड़क पर ही ई-रिक्शा, ऑटो सहित अन्य छोटे-बड़े वाहन पड़ाव का संचालन हो रहा है. प्रशासन फुटपाथ का अतिक्रमण हटाने से पहले मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था करें. यहां वाहन पड़ाव यथावत संचालित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >