कुपोषण मिटाने को संतुलित आहार जरूरी

कुपोषण मिटाने को संतुलित आहार जरूरी

पोषण पखवाड़ा के तहत रामगढ़ में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निर्देश पर नौ अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक संचालित पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बाल विकास परियोजना, रामगढ़ चौक द्वारा केंद्र संख्या 19, मुसहरी रामगढ़ में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर अन्नप्राशन दिवस, पोषण मेला, प्रदर्शनी व सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. कार्यक्रम का नेतृत्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रामगढ़ चौक, कुमारी मुक्ता ने किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु संतुलित आहार व पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी. साथ ही, अभिभावकों को बच्चों के अत्यधिक टीवी व मोबाइल उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी गयी. किशोरियों व महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गयी. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की भी अपील की गयी. कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक, विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं, वार्ड सदस्य, एएनएम, आशा कार्यकर्ता व जीविका समूह की सक्रिय सहभागिता रही. सभी ने मिलकर पोषण संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पोषण के प्रति जागरूक रहने व अपने परिवार में स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >