लखीसराय : नक्सली संगठन ने जमुई, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर व बांका जिले में छह मार्च (सोमवार) को बंदी का आह्वान किया है. इस बंदी के आह्वान को लेकर लखीसराय पुलिस की ओर से भी व्यापक तैयारी की गयी है. लखीसराय एसपी अशोक कुमार ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध इन दिनों विशेष कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इसके अतिरिक्त बंदी को लेकर संबंधित थाना को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया जा चुका है. एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि बांका जिला में नक्सली मुठभेड़ के उपरांत नक्सली के भीमबांध जंगलों में पहुंचने की सूचना मिल रही है. इसके विरुद्ध व्यापक रूप
लखीसराय : नक्सली बंदी…
से कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बंदी को लेकर सभी थानों में विशेष व्यवस्था की गयी है. मालूम हो कि बीते दिनों बांका जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में नक्सली मंटू खैरा की हत्या कर दी थी. मंटू खैरा की हत्या के विरोध में ही बंद का आह्वान किया गया है.
सर्च अभियान
चानन. नक्सली बंदी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. नक्सलियों को किसी भी तरह से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. छह मार्च को नक्सली बंदी को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ 131 बटालियन के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया. इसमें शितला, सिमरातरी, कोड़ासी, तेतरिया, लक्ष्मीनिया सहित आधा दर्जन जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया.
