बालू वाहनों की रेकी करने के दौरान गिरफ्तार पांच लोगों को भेजा जेल

सूर्यगढ़ा : एएसपी अभियान पवन उपाध्याय के नेतृत्व में बालू माफियाओं पर पुलिस ने शुक्रवार की रात भी कार्रवाई कर बालू ले जा रहे वाहनों की रेकी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले को लेकर एएसआइ राजकिशोर प्रसाद के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 47/17 के तहत धारा […]

सूर्यगढ़ा : एएसपी अभियान पवन उपाध्याय के नेतृत्व में बालू माफियाओं पर पुलिस ने शुक्रवार की रात भी कार्रवाई कर बालू ले जा रहे वाहनों की रेकी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले को लेकर एएसआइ राजकिशोर प्रसाद के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 47/17 के तहत धारा 379/34 भादवि व लघु खनिज समुदान नियमावली 1972 का धारा 47, 40 व बिहार खनिज अवैध खनन, परिवहन व भंडारण अधिनियम के तहत रामपुर गांव के ललन सिंह के पुत्र सिंटू कुमार व इसी गांव के रामसेवक सिंह का पुत्र प्रभुनंदन कुमार,

मानो गांव के सुबोध कुमार सिंह का पुत्र निलेश कुमार तथा गढ़ी विशनुपुर गांव के स्व राघो साव का पुत्र पंकज कुमार व पप्पू यादव का पुत्र बिट्टू कुमार के अलावे जब्त ट्रक बीआर 53बी 3022 का चालक व मालिक, जब्त ट्रैक्टर बीआर 53 ए 6772/6773 का चालक व मालिक व अज्ञात भगाया गया चान अन्य ट्रैक्टर के चालक व मालिक के खिलाफ शुक्रवार की रात अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के क्रम में रामपुर-सिंगारपुर रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने दक्षिण दिशा

चानन नदी की ओर से लाइट जलाते 6-7 वाहन को आते देखा. मारुति सुजुकी जेन पर सवार पांच लोग गाड़ी के आगे चलकर रेकी कर रहे थे. जो पुलिस को देखकर शोर मचाने लगे. शोर सुनकर पीछे चल रहा बालू लदा ट्रक का चालक गाड़ी से उतरकर भाग गया. पीछे-पीछे चल रहा चार-पांच ट्रैक्टर का चालक भी अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा. पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे एक ट्रैक्टर को खदेड़कर रोका. मारुति जेन पर सवार पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से पांच मोबाइल भी जब्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >