लखीसराय : शहर के नया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अपने खाता से 30 हजार रुपये की निकासी कर जिले के पिपिरया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अपने घर जा रही महिला से एक ठग द्वारा सोमवार को ठगी कर फरार हो जाने का मामला कवैया थाना में दर्ज कराया गया है. इस संबंध में ठग का शिकार हुई रामचंद्रपुर निवासी पृथ्वीराज सिंह की पत्नी द्रौपदी देवी ने बताया
कि बाइक चालक सवार ठग मेरे दामाद पनघारा गांव के पहचान का बताकर मुझे उनसे मिलाने के लिए बैंक के पास से ही बाइक पर बैठा लिया और हाथ में पकड़े थैला जिसमें पैसा रखा हुआ था को डिक्की में रखवा लिया और कुछ दूर जाकर एक होटल के पास मुझे उतार दामाद को बुलाने की बात कही और वह फरार हो गया. महिला ने बताया कि थैला में राशि के अलावे मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात भी थे.
