16 नवंबर को टाउन थाना के बालगुदर व 25 जनवरी को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामुपर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हुई थी लूट
लखीसराय : 16 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के बालगुदर स्थित पेट्रोल पंप व 25 जनवरी को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामगपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप लूटकांड का आरोपी को टाउन थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर अशोक धाम से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है़ इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार युवक बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी कृष्णनंदन सिंह का पुत्र गौतम कुमार के पास से बालगुदर स्थित पेट्रोल पंप से लूटे गये तीन मोबाइल में से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है़ वहीं उसमें लगा एक सिम भी बरामद हुआ है.
थानापध्यक्ष ने बताया कि जो सिम गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद किया गया है उसी नाम का सिम रामपुर पेट्रोल पंप लूटकांड के दौरान लुटेरों के गिरे मोबाइल में लगा हुआ था़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है व उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया है़ शीघ्र ही अन्य अपराधी गिरफ्तार कर िलए जायेंगे.
अलग-अलग जगह पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल
