बड़हिया/लखीसराय : किऊल-मोकामा रेलखंड की बीच स्थित डुमरी होल्ट के पास बुधवार को हावड़ा-मोकामा पैसेंजर से की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गयी. महिला की पहचान बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी मतलु तांती की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रूप में की गयी है. इस संबध में बड़हिया रेल पुलिस प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अप हावड़ा-मोकामा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हुई है. जिसे इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया.
कंचन देवी पटना रेफर शोभा देवी की हालत स्थिर
बड़हिया/लखीसराय : किऊल-मोकामा रेलखंड की बीच स्थित डुमरी होल्ट के पास बुधवार को हावड़ा-मोकामा पैसेंजर से की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गयी. महिला की पहचान बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी मतलु तांती की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रूप में की गयी है. इस संबध में […]

वहीं लखीसराय प्रतिनिधि के अनुसार दानापुर रेल मंडल अंतर्गत किऊल जंक्शन पर बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गयी. घायल महिला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज गनगनियां निवासी वासुदेव मंडल की 61 वर्षीय पत्नी शोभा देवी है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी महिला का एक हाथ कट गया है और सिर सहित शरीर के अन्य भागों मे भी गंभीर चोटें आयी है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर महतो ने बताया कि घायल महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है. इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उक्त महिला प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर घायलावस्था में थी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.