कोसी कॉलेज के एक प्राध्यापक के यहां भी हुई छापेमारी
खगड़िया : खगड़िया चोरों के एक बड़े रैकेट का आरामगाह बन गया था. इसका खुलासा कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुई. मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने के लिए खगड़िया व मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान कोसी कॉलेज के एक प्राध्यापक के आवास पर भी छापेमारी की गयी. हालांकि वहां […]
खगड़िया : खगड़िया चोरों के एक बड़े रैकेट का आरामगाह बन गया था. इसका खुलासा कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुई. मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने के लिए खगड़िया व मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान कोसी कॉलेज के एक प्राध्यापक के आवास पर भी छापेमारी की गयी. हालांकि वहां से वह युवक फरार हो गया, िजसे पकड़ने पुलिस गयी थी. इसे लेकर शहर में बुधवार को चर्चा का बाजार गरम रहा. मंगलवार की देर रात मुंगेर मुफ्फसिल थाना पुलिस व नगर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के 15 लोगों को हिरासत में लिया.
इनमें से आठ शातिर चोर बताये जा रहे हैं. पुलिस ने चोरी के पार्टस भी बरामद किया है. नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार मास्टर माइंड से पूछताछ के बाद अन्य सहयोगियों के ठिकाने पर रात भर छापेमारी की गयी.
आभूषण बनाने के काम की आड़ में बाइक चोरी का धंधा : सुबह में गिरफ्तार सभी लोगों को मुंगेर पुलिस को सौंप दिया गया. इस दौरान कोसी कॉलेज के एक प्राध्यापक के आवास पर छापेमारी की, लेकिन युवक फरार हो गया. वहीं पुलिस एनएसी रोड निवासी अनिल चौधरी उर्फ पिक्कु चौधरी के घर छापेमारी कर उनके पुत्र सत्यम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने जयप्रकाश नगर स्थित नवनिर्मित मकान से चोरी की गयी एक मोटर साइकिल को बरामद किया, जबकि गायत्री मंदिर के समीप किराये के मकान में चांदी के आभूषण बनाने के काम के आड़ में मोटरसाइकिल चोरी का धंधा करने वाले राकेश सोनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राकेश के किराये के मकान से चोरी किया गया एक मोटर साइकिल भी जब्त किया गया. नगर थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि वाहन गिरोह में संलिप्त परमानंदपुर के राजा पासवान, रतन पासवान, रघुनंदन पासवान, बिट्टु पासवान, संसारपुर गांव के सुनील राय का पुत्र सूरज राय को हिरासत में लेकर मुंगेर मुफ्फसिल थाना पुलिस साथ ले गयी.
वहीं जब्त दोनों वाहन को भी साथ ले गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह में शामिल पंचखुट्टी रहीमपुर के पन्ना सिंह व बिट्टु सिंह की भी तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वाहन चोरी गिरोह के लगभग 15 सदस्य की गिरफ्तारी मुंगेर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने किया है. दर्जनों वाहन मुंगेर पुलिस द्वारा छापेमारी कर जब्त किया गया. शिवकुमार ,रमन कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल रात भर छापेमारी विभिन्न ठिकानों पर करती रही.