नक्सलियों की खोज में चला सर्च अभियान

सरौन : चकाई पुलिस ने सीआरपीएफ व एसटीएफ के सहयोग से थाना क्षेत्र के चिहरा, हरणी बेलखरी, केंचुआ के जंगली इलाके में सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है़ गिरिडीह के चतरो व भेलवाघाटी में स्थित सीआरपीएफ द्वारा सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है़ चकाई पुलिस ने मुंशी संजय पाण्डेय […]

सरौन : चकाई पुलिस ने सीआरपीएफ व एसटीएफ के सहयोग से थाना क्षेत्र के चिहरा, हरणी बेलखरी, केंचुआ के जंगली इलाके में सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है़ गिरिडीह के चतरो व भेलवाघाटी में स्थित सीआरपीएफ द्वारा सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है़ चकाई पुलिस ने मुंशी संजय पाण्डेय की हत्या पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटना में संलिप्त सुरंग यादव, सिद्धू कोड़ा, लालमोहन यादव सहित अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पौझा पंचायत के जंगली इलाकों में व्यापक रुप से सर्च अभियान चला रही है़ जमुई की सीआरपीएफ नक्सलियों की खोज में जुटी हुई है

, तो गिरिडीह के सीआरपीएफ भी सर्च अभियान चला रही है़ बीते रविवार को झारखंड सीआरपीएफ के आईजी संजय आंनद लाटेकर ने भी बिहार झारखंड बॉर्डर पर स्थित भेलवाघाटी सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर बिहार व झारखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त सर्च अभियान का जायजा लिया व कई दिशा निर्देश दिये़ सर्च अभियान में स्थानीय पुलिस के अलावे सीआरपीएफ, एसटीएफ जवान लगे है़ं बताते चले कि बीते रविवार की देर रात नक्सलियों ने राजकुमार कंसट्रक्सन द्वारा निर्माणाधीन हरणी केचुआ सड़क मार्ग के मुंशी के पद पर कार्यरत संजय पाण्डेय की हत्या कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >