हत्या कर शव गायब कर देने की आशंका

लापता उपचालक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी छह माह पूर्व उपचालक के कार्य के लिए गांव के ही दो भाई ले गये थे कोलकाता सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गांव का उमेश यादव पिछले तीन माह से लापता है. युवक की पत्नी रूबी देवी ने गांव के ही दो चालक भाइयों प्रवीण […]

लापता उपचालक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

छह माह पूर्व उपचालक के कार्य के लिए गांव के ही दो भाई ले गये थे कोलकाता
सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गांव का उमेश यादव पिछले तीन माह से लापता है. युवक की पत्नी रूबी देवी ने गांव के ही दो चालक भाइयों प्रवीण मिश्रा व नवीन मिश्रा के खिलाफ युवक का अपहरण कर हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. माणिकपुर एसएचओ अरुण यादव ने बताया कि रूबी देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इसके मुताबकि उमेश यादव को उपचालक का काम देने की बात कह नवीन मिश्रा व प्रवीण मिश्रा उसे कोलकाता ले गये. दो-तीन माह तक उमेश यादव का परिवार के साथ संपर्क रहा तथा मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती रही लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा.
उनहोंने बताया कि जब नवीन मिश्रा व प्रवीण मिश्रा से जानकारी ली गयी तो उसने तीन माह पूर्व उमेश यादव को गाड़ी से उतार देने की बात कही. बाद में उसका भी मोबाइल संपर्क भंग हो गया और उसने अपना सिम बदल लिया. एसएचओ श्री यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >