तैयारी पूरी, किऊल महोत्सव आज से

आयोजन . तीन दिवसीय महोत्सव में कई नामचीन कलाकारों का होगा कार्यक्रम तीन दिवसीय किऊल महोत्सव आज से शुरू हो जायेगा. जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह महोत्सव का उद‍्घाटन करेंगे. इसमें कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. लखीसराय : किऊल महोत्सव 2017 का 11 वीं वर्षगांठ को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार से प्रारंभ होगी. […]

आयोजन . तीन दिवसीय महोत्सव में कई नामचीन कलाकारों का होगा कार्यक्रम

तीन दिवसीय किऊल महोत्सव आज से शुरू हो जायेगा. जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह महोत्सव का उद‍्घाटन करेंगे. इसमें कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.
लखीसराय : किऊल महोत्सव 2017 का 11 वीं वर्षगांठ को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार से प्रारंभ होगी. कार्यक्रम का उद‍्घाटन जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह करेंगे. रविवार की सुबह 101 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जुलूस के शक्ल में उक्त यात्रा किऊल से लखीसराय मुख्य बाजार होते हुए केआके मैदान पहुंचेगी. दो बजे अपराह्न से छह बजे संध्या तक उड़ीसा के प्रख्यात भरत दास जी व उमाशंकर बाल व्यास जी का प्रवचन किया जायेगा.
अनूप जलोटा व देवी का कार्यक्रम : रात्रि में गजल सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. 23 जनवरी को सुनील मिश्रा एंड ग्रुप का जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का उद‍्घाटन बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, मंत्री विजय प्रकाश व राजद विधायक प्रह्लाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा. मंगलवार को आयोजित भोजपुरी गायिका देवी का कार्यक्रम प्रस्तावित है. यह जानकारी किऊल महोत्सव के सचिव नवल कुमार मंडल व पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक विजय कुमार सिन्हा व बिहार योग विद्यालय मुंगेर के स्वामी केवलयानंद के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. इस दौरान किऊल दुर्गा स्थान में पुलिस प्रशासन का चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >