लखीसराय : शनिवार को एसपी के निर्देश पर उत्पाद एसआइ व चानन थानाध्यक्ष के द्वारा अप लाइन से आ रही टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर देसी व विदेशी शराब की एक खेप बरामद किया है. इसके साथ ही पचना रोड विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार व उत्पाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने दी. बताया कि शनिवार की शाम को उक्त ट्रेन में मननपुर से किऊल स्टेशन तक शराब तस्करी की सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया.
ट्रेन के चेयर कार से पुलिस ने चार अलग-अलग थैला से 250 पाउच 200 एमएल की देशी शराब व 750 एमएल की आठ बोतल रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद किया. चानन थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि चानन के अवर निरीक्षक कमल कुमार, नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, हरेराम कुमार व हरेंद्र कुमार सहित चानन थाना व उत्पाद थाना की पुलिस शामिल थी.
