देवर की पिटाई से आहत भाभी ने की आत्महत्या की कोशिश

पिटाई के दौरान ही पहुंच पुलिस ने कही कार्रवाई की बात लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार स्टेशन के समीप एक विधवा ममता देवी को उसके देवर ने जम कर पिटाई कर दी जिससे आहत होकर उसने घायलावस्था में रेलवे स्टेशन के पटरी पर आत्महत्या का प्रयास किया. विधवा ममता देवी ने बताया कि उसके […]

पिटाई के दौरान ही पहुंच पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार स्टेशन के समीप एक विधवा ममता देवी को उसके देवर ने जम कर पिटाई कर दी जिससे आहत होकर उसने घायलावस्था में रेलवे स्टेशन के पटरी पर आत्महत्या का प्रयास किया. विधवा ममता देवी ने बताया कि उसके पति का दो साल पूर्व ही देहांत हो गया. देवर लल्लू कुमार द्वारा बराबर उसकी पिटाई की जाती है. पुस्तकालय के समीप बाजार के मुख्य मार्ग की रहने वाली ममता को मानव श्रृंखला में भाग लेकर आ रही कुछ महिलाओं द्वारा बचाया गया.
शनिवार की दोपहर को ममता देवी के घर पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी. महिलाओं द्वार उसके देवर को घर से बाहर निकालने की बात कही जा रही थी. इस बीच टाउन थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर आ पहुंची. महिलाओं के कहने पर पुलिस ने लल्लू की पिटाई कर दी. इस संबंध में ममता ने पुलिस को बयान दिया कि उसे देवर द्वारा खाना-पीना नहीं दिया जाता है. यह कहा जाता है कि तुम्हारा कमाने वाला कोई नहीं है. पुलिस ने लल्लू के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >