सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

लखीसराय : दर थाना क्षेत्र के बालगुदर ग्राम के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चला रहे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रविवार की शाम हुई दुर्घटना में जख्मी कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड, चांदनी चौक के समीप के निवासी मनोज कुमार के […]

लखीसराय : दर थाना क्षेत्र के बालगुदर ग्राम के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चला रहे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रविवार की शाम हुई दुर्घटना में जख्मी कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड, चांदनी चौक के समीप के निवासी मनोज कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अंकित का थाना चौक के पास एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया.

इसके बाद चिकित्सक की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. इसी दौरान बख्तियारपुर के समीप युवक ने दम तोड़ दिया. सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. युवक पटना में पढ़ाई करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >