लखीसराय : किऊल रेल जीआरपी ने ट्रेनों में सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब की बोतल बरामद की है़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जीआरपी ने सर्च अभियान के दौरान हावड़ा-राजेंद्र नगर 12351 अप की तलाशी ली. इस दौरान ट्रेन के जेनरल बॉगी से दो बैग एवं एक बोरा से मेक्डोवल कंपनी 750 एमएल रम की 12 बोतल,
रायल स्टेग एक लीटर विस्की 05 बोतल, 180 एमएल मेक्डोवेल की 24 बोतल, ब्लैक रेड 180 एमएल की 39 बोतल के अलावा 200 एमएल की 515 पाउच बरामद की गई़ उन्होंने बताया कि सभी बरामद शराब लावारिस अवस्था में पायी गयी.
