मां ने डांटा, तो छात्रा ने लगायी फांसी

लखीसराय : घर में मां के साथ हुए मामूली विवाद में मंगलवार की देर रात एक युवती ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया मुहल्ला निवासी विश्वनाथ प्रसाद की पुत्री नेहा आनंद (22 वर्ष) को मंगलवार की रात किसी बात पर उसकी मां जयमंती देवी ने फटकारा. […]

लखीसराय : घर में मां के साथ हुए मामूली विवाद में मंगलवार की देर रात एक युवती ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया मुहल्ला निवासी विश्वनाथ प्रसाद की पुत्री नेहा आनंद (22 वर्ष) को मंगलवार की रात किसी बात पर उसकी मां जयमंती देवी ने फटकारा.

इसके बाद नेहा ने अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. काफी देर बाद अपनी बेटी को मनाने तथा उसे खाना खाने के लिए बुलाने को लेकर जयमंती देवी ने दरवाजा खोलने को कहा, तो अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं आयी. इसके बाद जयमंती देवी ने कमरे की खिड़की से देखा, तो उसकी बेटी पंखे से लटकती दिखी.

मां ने डांटा, तो…
इसके बाद घर में कोहराम मच गया़ घर के अन्य सदस्यों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन जब तक नेहा को नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी़ इधर घटना की जानकारी होते ही कवैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की पूरी जानकारी ली और बुधवार की सुबह घरवालों का बयान दर्ज कर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इधर घरवालों ने बताया कि नेहा थोड़ी गुस्सैल स्वभाव की थी. मंगलवार की रात लगभग नौ बजे नेहा की किसी बात से नाराज उसकी मां जयमंती देवी ने उसको फटकार लगायी. इससे नाराज हो कर उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया़ नेहा की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. घर के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था़ नेहा चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी, दो भाई भी है. बेटी की मौत के बाद पिता विश्वनाथ प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल था. उन्हें उनकी छोटी बेटी बार-बार दिलासा देने की कोशिश कर रही थी़
इस संबंध में एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि नेहा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है और जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है़ एसडीपीओ ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.
कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया मुहल्ले की घटना
एलएलबी की छात्रा थी नेहा आनंद
घरवालों के अनुसार गुस्सैल स्वभाव
की थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >