लखीसराय : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा व डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस क्रम में दोनों शहर के केआरके मैदान व बड़हिया प्रखंड के खुटहा उच्च विद्यालय मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे. मौके पर हैलिपेड निर्माण के साथ बैरिकेटिंग संबंधित जानकारी लेकर उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. खुटहा पश्चिमी पंचायत को खुले में शौच मुक्त पंचायत के रूप में चिह्नित किया गया है. मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा के दौरान खुटहा पश्चिमी पंचायत का भी दौरा कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिह्नित किया गया है खुटहा पश्चिमी पंचायत
लखीसराय : मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा व डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस क्रम में दोनों शहर के केआरके मैदान व बड़हिया प्रखंड के खुटहा उच्च विद्यालय मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे. मौके पर हैलिपेड निर्माण के साथ बैरिकेटिंग […]

दोनों पदाधिकारियों द्वारा पंचायत के वार्ड संख्या दो व नौ महादलित व पिछड़ी जाति बाहुल्य टोला का भ्रमण कर बिजली, पानी एवं शौचालय संबंधित जानकारी गृह मालिकों से ली गयी. इस दौरान लखीसराय के एसपी अशोक कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, एसडीओ अंजनी कुमार, मुखिया कंचन देवी, पूर्व मुखिया रामानुज सिंह, विजय सिंह, प्रसन्न सिंह, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं सूर्यगढ़ा प्रखंड के सैदपुरा में चल रहे मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत हर घर जल से नल एवं शौचालय योजना का निरीक्षण किया.