सीओ ने की जमीन की मापी

पहल. अशोकधाम व बालगुदर मोड़ के बीच बनेगा वाहन पड़ाव अशोकधाम मंदिर व बालगुदर मोड़ के बीच यात्री विश्रामगृह के पास दो एकड़ 92 डिसमिल सरकारी जमीन पर वाहन पड़ाव बनाया जायेगा. इसको ले मंगलवार को सीओ की देखरेख में जमीन की मापी की गयी. उन्होंने बताया कि इस जमीन पर खेती करने वाले को […]

पहल. अशोकधाम व बालगुदर मोड़ के बीच बनेगा वाहन पड़ाव

अशोकधाम मंदिर व बालगुदर मोड़ के बीच यात्री विश्रामगृह के पास दो एकड़ 92 डिसमिल सरकारी जमीन पर वाहन पड़ाव बनाया जायेगा. इसको ले मंगलवार को सीओ की देखरेख में जमीन की मापी की गयी. उन्होंने बताया कि इस जमीन पर खेती करने वाले को नोटिस देकर जमीन खाली कराया जायेगा.
लखीसराय : अशोक धाम इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है़ अशोक धाम मंदिर के पास जहां शिवगंगा के रूप में एक तालाब को विकसित किया जा रहा है. वहीं अशोकधाम मंदिर एवं बालगुदर मोड़ के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री गिरीराज सिंह के द्वारा एमएलसी रहते बनवाये गये यात्री विश्रामगृह के आसपास की जमीन पर सरकारी वाहन पड़ाव बनाने की पहल हो रही है.
इसको लेकर मंगलवार को अंचलाधिकारी अरुण कुमार की देखरेख में 02 एकड़ 92 डिसमिल सरकारी जमीन की मापी की गयी.
सभी सरकारी जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त: सीओ ने बताया कि विश्रामगृह के आसपास 324 व 325 रकवा में कुल 02 एकड़ 92 डिसमिल सरकारी जमीन है. इसे वाहन पड़ाव के लिए चयनित किया गया है़ इसकी मापी करा दी गयी है. अभी तक जो लोग इस जमीन पर फसल लगा रहे थे, उन लोगों को भी नोटिस देकर जमीन खाली कराया जायेगा़ उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी लखीसराय अंचल के तहत आने वाली सभी सरकारी जमीन व पोखर की मापी करायी जा रही है़ उक्त सभी सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटा कर उसके सौंदर्यीकरण का काम किया जायेगा़ उन्होंने कि जो लोग सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये हुए हैं, उन्हें अभी से ही सरकारी जमीन को मुक्त करने के लिए कहा जा रहा है़ मापी के बाद सभी को नोटिस जारी कर प्रशासनिक स्तर से जमीन खाली कराया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >