मैजिक चालक ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

बरहट : थाना क्षेत्र के मलयपुर स्थित कृत्यानंद मध्य विद्यालय के समीप शनिवार की देर रात्रि एक मैजिक चालक ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के पचमहुआ निवासी एक लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला थानाध्यक्ष राजरंजनी ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. जांच के पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. […]

बरहट : थाना क्षेत्र के मलयपुर स्थित कृत्यानंद मध्य विद्यालय के समीप शनिवार की देर रात्रि एक मैजिक चालक ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के पचमहुआ निवासी एक लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला थानाध्यक्ष राजरंजनी ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. जांच के पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

मैजिक चालक ने…
जीआरपी थाना प्रभारी भगवान प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ के दौरान बताया कि शनिवार को वह किसी आवश्यक कार्य से जमुई आयी थी. शाम होने पर वह अपने घर जाने के लिए एक मैजिक में बैठ गयी. मैजिक चालक बोला कि आपको रात में घर पहुंचा देंगे. देर रात होने पर वह उसे कृत्यानंद मध्य विद्यालय के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया व दुष्कर्म का प्रयास किया. इसका विरोध किया, तो उस मैजिक चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करके धमकी देकर स्टेशन परिसर में ले जाकर छोड़ दिया.
स्टेशन परिसर में मौजूद कुछ लोग उसे जीआरपी थाना में लेकर गये. जीआरपी प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस के सहयोग से युवती को सिकंदरा थाना ले जाया गया, जहां से उसे पुलिस बल के साथ महिला थाना ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >