91 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

91 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस ने विशेष जांच अभियान में रविवार को किऊल स्टेशन के समीप लगभग 70 लीटर विदेशी शराब व 21 लीटर बीयर बरामद की. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर किऊल थाना क्षेत्र के किऊल स्टेशन के बाहर से इंपीरियल ब्लू 750 एमएल के सात बोतल व ब्लेंडर प्राइड के 750 एमएल के दो बोतल कुल 6.750 लीटर विदेशी शराब व 500 एमएल के 42 पीस बडवाइजर बीयर यानि 21 लीटर बरामद किया गया. जबकि किऊल स्टेशन से इंपीरियल ब्लू के 750 एमएल के 28 बोतल व रॉयल स्टैग के 750 एमएल के 56 बोतल सहित कुल 63 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जबकि तस्कर पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >