शनिवार की विक्रमशिला किऊल में पहुंची रविवार की शाम
लखीसराय : दानापुर रेल मंडल के किऊल जंक्शन पर दूर से आने वाली ट्रेन 45 घंटे विलंब से पहुंची. वहीं कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गयी. दिल्ली से भागलपुर जानेवाली विक्रमशिला एक्सप्रेस सुपर फास्ट को रविवार को रद्द कर दिया गया. वहीं डाउन में अमृतसर हावड़ा एवं तूफान एक्सप्रेस 20 घंटे विलंब से चलने की सूचना प्राप्त हुई. हावड़ा एवं सियालदह से चल कर किऊल होते हुए पटना एवं बरौनी की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन तिनसुकिया ब्रह्मपुत्र मेल काफी विलंब से चली.
डाउन में शनिवार का विक्रमशिला एक्सप्रेस 45 घंटे विलंब से चल कर किऊल जंक्शन पर रविवार को देर शाम तक पहुंची. वहीं किऊल से पटना-गया-भागलपुर एवं जसीडीह जाने वाली पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी दूरी की ट्रेन विलंब होने से काफी भीड़ देखा जा रहा है. झाझा-पटना, भागलपुर-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित किऊल-गया, किऊल-जमालपुर-भागलपुर एवं किऊल जसीडीह ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी.
