बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य जारी

लखीसराय : जिले में एक पखवारे से जारी बाढ़ पीड़ितों के बीच जिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर प्रभावित चार प्रखंडों में 23 राहत शिविर संचालित कर कुल 13064 लोगों के बीच पर्याप्त भोजन, वस्त्र, आवासन, स्वास्थ्य व नावों की सुविधाएं उपलब्ध कराये गये हैं. जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद के अनुसार बाढ़ पीड़ितों […]

लखीसराय : जिले में एक पखवारे से जारी बाढ़ पीड़ितों के बीच जिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर प्रभावित चार प्रखंडों में 23 राहत शिविर संचालित कर कुल 13064 लोगों के बीच पर्याप्त भोजन, वस्त्र, आवासन, स्वास्थ्य व नावों की सुविधाएं उपलब्ध कराये गये हैं. जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के गुरुवार तक 56 क्विंटल चना, 195 क्विंटल चूड़ा, 34.55 क्विंटल गुड़ व चीनी, 600 माचिस, 200 पॉलीथिन सिड्स, सात क्विंटल सत्तू वितरित करवाये गये हैं. सभी राहत शिविरों को 38 अस्थायी शौचालय का निर्माण , 06 पशु केंद्रों पर 2468 जानवरों के भी उपचार करवाये गये हैं.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में 21 स्वास्थ्य केंद्रों को संचालित कर कुल 200 बीमार लोगों का समुचित इलाज करवाये गये हैं. जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद के अनुसार सूर्यगढ़ा, लखीसराय, पिपरिया व बड़हिया के चिन्ह्रित 27 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में 18 पूर्ण व 09 अपूर्ण के कुल 66 गांवों का बाढ़ का प्रकोप कायम रही है. उन्होंने बताया कि जिले की कुल 15 हजार 927 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से ग्रसित है.

इसमें चार सौ हेक्टेयर गैर कृषि योग्य भूमि भी शामिल है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक डेढ़ लाख मनुष्य व 5846 पशु इस प्राकृतिक प्रकोप के शिकार हैं. प्रभारी पदाधिकारी के अनुसार जिले में आयी बाढ़ से कुल 15 हजार 927 हेक्टेयर जमीन पर लगे फसल क्षतिग्रस्त होने की सूचना है जबकि 17 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. इस बीच फिलहाल पांच मनुष्य व दो पशु के भी बाढ़ के चपेट में मौत होने की पुष्टि की गयी है. विदित हो कि जिला प्रशासन की ओर से बीते एक पखवारे के दौरान कुल 115 नावों के संचालन किये गये हैं. इनमें 1100 नाव, तीन मोटरवोट व 16 निजी नाव प्रमुख हैं. प्रभारी पदाधिकारी के अनुसार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डायरिया व महामारी की रोकथाम के लिए कुल 40 हजार हेलोजेन टेबलेट्स, 150 किलो ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव व 12 चापाकल भी गड़वाये गये हैं जबकि 45 अन्य पुराने चापाकलों के मरम्मती करवाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >