सूर्यगढ़ा : सर, मुझे दो दिनों से खाना नहीं मिला. सास, ससुर शादी के बाद से लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं. स्थानीय पुलिस हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही. उक्त बातें प्रखंड के अलीनगर निवासी रौशनदीपक सिंह की पत्नी रमारानी ने प्रभात खबर को मोबाइल फोन कर कही. रमारानी ने सोमवार 29 अगस्त को सूर्यगढ़ा थाना में अपने ससुर शंभुनाथ सिंह एवं सास के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है.
रमारानी ने प्रभात खबर को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताडि़त किया जा रहा है. लगातार शिकायत के भी आज तक कार्रवाई नहीं हुई. इधर मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान है. उसकी हरकतों से घर ही नहीं गांव वाले भी परेशान हैं. हालांकि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी कर छानबीन की जा रही है.
