अपने विशेष सैलून से पहुंचे डीआरएम ने झाझा स्थित रेलवे लाइन के पूर्वी व पश्चिमी भाग के पटरियों का जायजा लिया तथा सभी लूप लाइन को सीधा करने का आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया.
झाझा : शुक्रवार को दानापुर मंडल रेल प्रबंधक आर के झा अपने सहयोगियों के साथ झाझा में रूट रीले कार्य प्रगति का जायजा लेने झाझा पहुंचे. अपने विशेष सैलून से पहुंचे डीआरएम श्री झा ने झाझा स्थित रेलवे लाइन के पूर्वी व पश्चिमी भाग के पटरियों का जायजा लिया तथा सभी लूप लाइन को सीधा करने का आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया.
पूर्वी केबिन,पश्चिमी केबिन व मध्य केबिन को हटाकर उससे जुड़ने वाली पटरियो का भी अवलोकन कर सभी पाइंट खोलकर आरआरआई सिस्टम के तहत जोड़ने का निर्देश देते हुए कहा कि दुधी जोर के बाद से ही सारे पटरियो को लिंक से पाइंट के माध्यम कनैक्ट करें ताकि एक स्वीच से सारा कार्य किया जा सके. 27 अगस्त से 8 सितंबर तक इंटर लाकिंग व नाॅन इंटर लाकिंग कार्य को लेकर दानापुर व किउल के कई अधिकारियो को झाझा में कैम्प कर कार्य कराने का आदेश डीआरएम ने दिया.
जल्द िनबटायें काम
कार्य अनवरत करने के लिए रात्रि में भरपूर रौशनी का इंतजाम भी करने का आदेश विद्युत विभाग के अधिकारियो को दिया. लगभग एक किलोमीटर से ऊपर बने रेल खंड जायजा पैदल ही लिया.
लाइन के बगल से गुजरने वाली इलेक्ट्रिक पोल को भी हटाने का निर्देश दिया ताकि ट्रेनों का परिचालन आसानी से किया जा सके. बाद में स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, क्रू कार्यालय के अलावे आरआरआई का नव निर्मित भवन का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान ही स्टेशन प्रबंधक सोनेलाल सोरेन से स्टेशन का अद्यतन जानकारी लिया व कई दिशा निर्देश दिया. मौके पर दानापुर व किउल के कई अधिकारियो के अलावे आरपीएफ निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा समेत रेल के सभी अधिकारी व अन्य कर्मी मौजूद थे.
