विधायक ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

पीरी बाजार : सोमवार को मटिहानी से जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर बरारी वन व टू पंचायत में बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी स्थिति जानी. विधायक के पीड़ितों के बीच पहुंचने की खबर पाते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की […]

पीरी बाजार : सोमवार को मटिहानी से जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर बरारी वन व टू पंचायत में बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी स्थिति जानी. विधायक के पीड़ितों के बीच पहुंचने की खबर पाते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्थानीय बाजार स्थित संस्कृत मध्य विद्यालय पटेलपुर में राहत शिविर खोला.

विधायक बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद प्रखंड के बीडीओ नंद किशोर साह एवं डीएसओ के साथ बैठक कर अविलंब राहत एवं क्षेत्र में फंसे जनता एवं मवेशी को बाहर निकालने का निर्देश दिया. राहत शिविर में भोजन , दवा एवं ठहरने आदि की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव कुमार, नीरज कुमार, समाज सेवी रॉकी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

बाढ़ जैसी आपदा में भी केंद्र सरकार कर रही सौतेलापन जैसा व्यवहार : पीरी बाजार. जब बिहार में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से लोग जीवन और मौत के बीच झूल रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में केंद्र सरकार मदद करने के बजाय विदेशों में हर हर गंगे कर रही है. उक्त बातें बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद मटिहानी के जदयू विधायक नरेंद्र सिंह ने कही.
स्थानीय बाजार स्थित मां ट्रेडर्स में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की बाढ़ आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार गंगा के सामने बौना बनी हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ पर्याप्त मात्रा में नाव आदि की व्यवस्था कर रही है. जबकि ऐसी विषम परिस्थिति में भी केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला जैसा व्यवहार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >