मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत

सरौन : चकाई देवघर मुख्यमार्ग पर चंद्रमडीह थाना के बेसकीटांड मोड़ के समीप हुए बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज को ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के रतुरा गांव निवासी पिंकु वर्मा पिता विगो वर्मा शुक्रवार को अपनी लाल रंग […]

सरौन : चकाई देवघर मुख्यमार्ग पर चंद्रमडीह थाना के बेसकीटांड मोड़ के समीप हुए बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज को ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के रतुरा गांव निवासी पिंकु वर्मा पिता विगो वर्मा शुक्रवार को अपनी लाल रंग की पल्सर बाईक संख्या जेएच 15 सी 7862 से देवघर से चकाई की और आ रहा था.तभी बेसकीटांड मोड़ के समीप बाईक चालक अंसतुलित होकर सड़क किनारे शीशम पेड़ से जा टकराया. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी की बाईक के परख्चछे उड़ गये.
उक्त घटना युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ घटना के बाद सूचना पाकर थाना के सहायक अवर निरिक्षक बीएन मंडल अपने सैप जवान के साथ वहां पहुंचे तथा जख्मी युवक को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी को बेहतर इलाज हेतु जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था.देवघर ले जाने के क्रम में ही उसका मौत हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >