सिकंदरा : प्रखंड की प्रभारी सीडीपीओ ज्योति कुमारी ने शनिवार को अपना आपा खो दिया व प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ही एक महिला पर्यवेक्षिका को चांटा जड़ बैठी. सीडीपीओ द्वारा महिला पर्यवेक्षिका के साथ मारपीट की घटना ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और कार्यालय में पदस्थापित सभी कर्मी महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी के पक्ष में एकजुट हो कर थाना पहुंच गये व सीडीपीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिका के साथ की मारपीट
सिकंदरा : प्रखंड की प्रभारी सीडीपीओ ज्योति कुमारी ने शनिवार को अपना आपा खो दिया व प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ही एक महिला पर्यवेक्षिका को चांटा जड़ बैठी. सीडीपीओ द्वारा महिला पर्यवेक्षिका के साथ मारपीट की घटना ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और कार्यालय में पदस्थापित सभी कर्मी महिला […]

इस संबंध में संगीता कुमारी ने बताया की सीडीपीओ ज्योति कुमारी अक्सर हमलोगों को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से राशि वसूलने के लिये दवाब बनाती रहती है और इसके लिये सभी पर्यवेक्षिकाओं व कार्यालय कर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित व संविदा रद्द करवा देने की धमकी देती रहती है. इसी बात को लेकर शनिवार को सीडीपीओ ज्योति कुमारी मुझ पर बरस पड़ी. इस दौरान उन्होंने मेरे साथ मारपीट भी की. घटना के बाद संगीता कुमारी के साथ पूनम कुमारी,
जानकी देवी, रश्मी सिन्हा, लिपिक मेबलाल पासवान, चतुर्थ वर्गीय कर्मी कारू सिंह समेत कई अन्य कर्मी सिकंदरा थाना पहुंच कर सीडीपीओ के खिलाफ मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी.बतातें चलें की आंगनवाड़ी केंद्रों से वसूली गयी राशि के बंटवारे को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मियों व पदाधिकारियों में कई महीने से खींचतान चल रही है और तीन चार माह पूर्व भी इसी प्रकार के एक मामले में बड़ा विवाद हो चुका है.