लखीसराय. जिले के मैट्रिक की संस्कृत परीक्षा में कुल 23 केंद्रों पर दोनों पालियों में 20 हजार 884 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 804 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. संस्कृत के प्रथम पाली की परीक्षा में 10 हजार 332 में 10 हजार 74 परीक्षार्थी शामिल हो सके, जबकि 258 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 11 हजार 356 परीक्षार्थी में 10 हजार 810 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 546 परीक्षार्थी शामिल हो सके. वहीं 546 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया गया. कदाचार के आरोप में तीसरे दिन भी किसी भी केंद्र से परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किये गये. परीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए नजर आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
