तीन-चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

मेदनीचौकी : सूर्यगढ़ा क्षेत्र विद्युत विभाग द्वारा पोल आदि गाड़ने को लेकर तीन-चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 हजार वोल्ट पावर के दो पोलों के बीच की दूरी 150 से 200 मीटर है जिससे तेज हवा चलने पर फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होते रहती है, इस समस्या से निजात पाने के लिए गाड़े गये […]

मेदनीचौकी : सूर्यगढ़ा क्षेत्र विद्युत विभाग द्वारा पोल आदि गाड़ने को लेकर तीन-चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 हजार वोल्ट पावर के दो पोलों के बीच की दूरी 150 से 200 मीटर है जिससे तेज हवा चलने पर फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होते रहती है, इस समस्या से निजात पाने के लिए गाड़े गये दो पोलों के बीच एक अतिरिक्त पोल गाड़ा जा रहा है जिस कारण दिन में तीन-चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी सूचना सहायक अभियंता दिलीप कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >