भूसा लदा मिनी ट्रक पलटा आधा दर्जन लोग घायल

रविवार की अहले सुबह लखीसराय-जमुई रोड के शरमा गांव के पास हुआ सड़क हादसा सभी घायलों को किया गया सदर अस्पताल में भरती, दो को किया पटना रेफर सभी घायल लखीसराय पचना रोड के संसार पोखर के निवासी लखीसराय : रविवार की अहले सुबह लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर शरमा गांव के समीप एक भूसा लदा […]

रविवार की अहले सुबह लखीसराय-जमुई रोड के शरमा गांव के पास हुआ सड़क हादसा

सभी घायलों को किया गया सदर अस्पताल में भरती, दो को किया पटना रेफर
सभी घायल लखीसराय पचना रोड के संसार पोखर के निवासी
लखीसराय : रविवार की अहले सुबह लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर शरमा गांव के समीप एक भूसा लदा टाटा 407 मिनी ट्रक के पलटने के कारण उसपर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये़ घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ जहां घायलों में से दो विजय मांझी एवं मालो मांझी की स्थित की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया़ अन्य घायलों पंकज मांझी बाल्मिकी मांझी, पंजु मांझी, गौतम मांझी का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है़
घटना के संबंध में घायल पचना रोड स्थित संसार पोखर निवासी गौतम मांझी ने बताया कि वे लोग जमुई जिले के नवीनगर से भूसा लेकर अपने घर पचना रोड जा रहे थे़ इसी बीच शरमा गांव के पास पीछे से एक तेज गति से आती बोलेरो के काफी नजदीक से ओवर टेक करने तथा उसे बचाने के क्रम में ट्रक चालक असंतुलित हो गया और गाड़ी पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >